• Thu. Sep 3rd, 2026

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निर्देश पर रूधौली गांव पहुंचा राष्ट्रवादी नौजवान सभा का प्रतिनिधिमंडल,

    BySatyameva Jayate News

    Dec 29, 2024
    Oplus_131072
    Share

    मृतक नीरज तिवारी के परिजनों को दी सांत्वना…

    चार बेटियों की शिक्षा से लेकर शादी तक की ली जिम्मेदारी,

    गंभीर रूप से बीमार बेटे सात्विक (4 वर्ष) का पूर्व सांसद कराएंगे इलाज

    जौनपुर के पूर्व सांसद श्री धनंजय सिंह जी के निर्देश पर रविवार को राष्ट्रवादी नौजवान सभा का प्रतिनिमंडल अध्यक्ष श्री नवीन सिंह जी के नेतृत्व में सुइथाकला विकासखंड के रूधौली गांव पहुंचकर सड़क हादसे में दिवंगत स्व. श्री नीरज तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। बता दें कि नीरज तिवारी की बस और पिकअप की टक्कर में मौत हो गई थी।

    प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सांसद जी ने स्व. नीरज की चारों बेटियों की शिक्षा से लेकर उनकी शादी तक की पूरी जिम्मेदारी ली है। इसके साथ ही उनके गंभीर रूप से बीमार 4 वर्षीय इकलौते बेटे सात्विक के इलाज का पूरा जिम्मा भी उठाया है। इस समय जिले से बाहर होने के चलते वो नहीं पहुंच सके लेकिन शीघ्र ही वो परिजनों से मिलने आएंगे, और हर संभव मदद करेंगे।

    प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष नवीन सिंह, पिंकू सिंह के साथ सुइथाकला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सिंह (गप्पू), अमित सिंह, अविनाश तिवारी, रमेश बिंद, प्रधान रामसकल वर्मा, श्याम नारायण तिवारी, प्रणय तिवारी, उमेश मिश्रा (मुन्ना), पिंटू बिंद, अखिल गुप्ता समेत आदि लोग मौजूद रहे।

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *