• Thu. Sep 3rd, 2026

    बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ “मीटर उखाड़ो अभियान” सफलतापूर्वक संपन्न

    BySatyameva Jayate News

    Dec 26, 2024
    Share

    जौनपुर

    एसडीओ सौरभ मिश्रा, एसडीओ धीरेंद्र सिंह, और जेई नीरज गुप्ता, जेई नीरज सोनी, तथा जेई मनोज गुप्ता के नेतृत्व में हुसैनाबाद, नइगंज, और टीडी कॉलेज सबस्टेशन क्षेत्र में आज 27दिसम्बर को बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ मीटर उखाड़ो अभियान चलाया गया।

    इस अभियान के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 16 मीटर उखाड़े गए, जो लंबित बिजली बकायों की वसूली और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, विभाग की जागरूकता और प्रयासों के परिणामस्वरूप 100 उपभोक्ताओं ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना अपनाई, जिससे उनके बकाया बिजली बिल का समाधान हुआ एवं 12 लोगों का बिल सुधार ,एक लोगों का भार वृद्धि करते हुये 30 लाख की वसूली

    इस अभियान में विभागीय स्टाफ की अहम भूमिका रही, जिसमें आयुष, अखिलेश यादव नीरज, फराज, जफर, भारत, धर्मेंद्र, रामअचल, सचू, अनिल गुप्ता और अन्य कर्मियों ने पूर्ण मनोयोग से योगदान दिया।

    यह पहल उपभोक्ताओं में वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करने और अनुशासन बनाए रखने के विभाग के संकल्प को दर्शाती है। साथ ही, ओटीएस योजना जैसे विकल्प प्रदान करके विभाग ने उपभोक्ताओं को सहयोग का अवसर भी दिया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
    विद्युत वितरण उपकेन्द्र टीडी कॉलेज,नईगंज और हुसैनाबाद

    उपखण्ड अधिकारी द्वारा सूचना दी गयी की विद्युत विच्छेदन से बचने के लिए वर्तमान में चल रहे छूट लाभ उठाते हुए बकाया जमा कर दे।

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *