• Thu. Sep 3rd, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेसिक शिक्षको पर हुए सख्त170 शिक्षकों का रोका वेतन

    BySatyameva Jayate News

    Dec 5, 2024
    Share

    लखनऊ
    योगी सरकार ने बच्चों की अटेंडेंस और मिड डे मील से जुड़े रियल टाइम डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड न करने पर एक्शन लिया है. बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सख्त एक्शन लेते हुए बाराबंकी जिले के 170 प्राइमरी स्कूलों के टीचरों का वेतन रोक दिया गया है. साथ ही बरेली, बुलंदशहर और मेरठ में भी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

    दरसअल, पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से परिषदीय विद्यालयों के एक दर्जन रजिस्टर को डिजिटल करने के प्रक्रिया शुरू की गई थी, जसिमें टीचरों की ऑनलाइन हाजिरी भी शामिल था. हालांकि टीचरों के विरोध के बाद ऑनलाइन अटेंडेंस का फैसला वापस हो गया था, लेकिन बच्चों की अटेंडेंस और मिड डे मील से जुड़े डाटा को ऑनलाइन अपलोड न करने पर अब विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है.

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *