• Wed. Sep 2nd, 2026

    जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राइफल लेकर लगाया निशाना

    BySatyameva Jayate News

    Oct 28, 2024
    Share

    गोरखपुर

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सीएम योगी हाथ में राइफल लेकर निशाना लगा रहे है। सीएम योगी ने निशानेबाजी में हाथ आजमाया है। लोगों को सीएम योगी का अलग अंदाज पसंद आ रहा है और यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

    सीएम योगी ने किया निरीक्षण
    बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर के मिनी स्पोर्ट्स कांपलेक्स में पहुंचे। सीएम ने जीडीए की ओर से बनाए जा रहे मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नवंबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज में निशाना भी लगाया। सीएम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    24 जुलाई 2023 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य
    मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 2 एकड़ भूमि पर 5.23 करोड़ रुपये की लागत से विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 24 जुलाई 2023 में शुरू हुआ था। शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी को जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि वर्तमान में 90 फीसद से अधिक कार्य कराया जा चुका। यहां इंडोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट, शूटिंग रेंज, बहुउद्देश्यीय हाल का काम पूरा कर लिया गया है। आउटडोर गेम्स के लिए रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट का काम भी पूरा हो गया है। वॉलीबॉल और कुश्ती कोर्ट तैयार किया जा रहा है तथा टॉयलेट ब्लॉक में फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर के जरूरी काम भी पूरे हो गए हैं।

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *