• Wed. Sep 2nd, 2026

    सर सैय्यद अहमद खाँ के जन्मदिन पर एएमयू ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम, जुटे तमाम पुराने साथी

    BySatyameva Jayate News

    Oct 17, 2024
    Share

    जौनपुर

    एएमयू के संस्थापक सर सय्यद अहमद खां के जन्मदिन पर एएमयू ओल्ड ब्वॉयज़ एसोसिएशन ने विभिन्न कार्यक्रम किये गये। एसोसिएशन एक ऐसी संस्था है जिसमें हर वह बच्चा जिसने एएमयू से तालीम हासिल की है, सदस्य है। इस मौके पर डॉ सैफ खान अध्यक्ष ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा ज़िला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। इसी क्रम में फ्री ब्लड डोनेशन, निःशुल्क हेल्थ कैम्प, एजुकेशनल प्रोग्राम और प्रोग्राम डिन्नर का भी आयोजन किया जाना है।
    डॉ सैफ खान ने बताया कि एसोसिएशन में जितने भी सदस्य हैं, उन सभी द्वारा फ्री ब्लड डोनेशन किया जाना है। इस समय डेंगू के मरीज बहुत हैं जिनके लिए ब्लड और प्लाज़्मा की ज़रूरत होती है। ऐसे में एसोसिएशन द्वारा फ्री ब्लड डोनेट कराया जाएगा। ब्लड डोनेशन के साथ ही साथ आने वाले दिनों में फ्री हेल्थ कैम्प और एजुकेशनल प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा।
    डॉ सैफ ने सर सय्यद के विचारों और मिशन पर चर्चा करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को शैक्षिक रूप से मज़बूत बनाना था। उनका कहना था कि अगर लोग शैक्षिक रूप से पीछे रहे तो यह हिन्दुस्तान के विकास में यह बहुत बड़ा धब्बा रहेगा। उनका यह नारा था कि राइट हैंड में कुरान और लेफ्ट हाथ में साइंस और मुल्क की मोहब्बत हो। इस संगठन द्वारा जागरूकता फैलाकर सर सैय्यद के मिशन को पूर्ण करने का प्रयास किया जाना है।
    इस अवसर पर डा. सैफ खान अध्यक्ष, शाहनवाज मंजूर सभासद सचिव, डा. फहीम कोषाध्यक्ष, दानिश अब्बास, मोहम्मद आरिफ खान, डॉ फैज, इंजीनियर फ़ैज़, आरिफ अब्बास, गजनफर अली, जफर अब्बास बॉबी, एजाज मेंहदी, आरिफ कुरैशी, मोहम्मद आबिद, साकिब सिद्दीकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *