जमीन पर कूड़ा फेंकने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, पांच नामजद

Share

मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़िता गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गीता देवी के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे वह घर के पीछे कूड़ा फेंकने गई थीं। इसी दौरान पट्टीदार संतलाल गौतम, पवेंद्र, जितेंद्र, रविंद्र उर्फ बुलबुल और श्याम सहित परिवार के अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उन्हें और परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट में उनके सिर पर चोट आई और हाथ-पैर में दांत से काटने के भी निशान आए।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 18 नवंबर को सुबह उसके दामाद धर्मेंद्र गौतम को रास्ते में रोककर श्याम, राजन और उनके साथियों ने मारपीट की थी। इससे पहले चार नवंबर को भी संतलाल पर उनके पति को लाठी से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें