राजकीय हाईस्कूल परियावां में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने की खूब मस्ती

Share

खान-पान के स्टॉल, मनोरंजक खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जौनपुर। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय हाईस्कूल परियावां, सिरकोनी में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी और उल्लास से गुलजार रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के प्रति उनके स्नेह और विचारों को याद किया गया।

बाल मेले में बच्चों के मनोरंजन और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए खान-पान के विभिन्न स्टॉल, मनोरंजक खेल, रोचक प्रतियोगिताओं और विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में हिस्सा लिया और मेले का आनंद उठाया।

आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य शशिकला सिंह ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें