दीपावली पर जौनपुर पुलिस ने 301 लोगों को दिया शानदार तोहफा

Share

छह करोड़ से अधिक के मोबाइल अब तक बरामद

जौनपुर। दीपावली के अवसर पर जौनपुर पुलिस ने 301 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। साइबर क्राइम सेल, साइबर क्राइम थाना और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से करीब 60 लाख रुपये कीमत के 301 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। अब तक जौनपुर पुलिस कुल 2609 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 करोड़ 52 लाख रुपये है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी अनंत चंद्रशेखर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के पर्यवेक्षण में की गई। मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों और सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज प्रार्थना पत्रों के आधार पर पुलिस टीम ने सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों से मोबाइलों की तलाश की।

पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही से मिले। इसके अतिरिक्त दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में वनप्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया, एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चंद्रशेखर ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। दीपावली पर मोबाइल मिलने से लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जौनपुर पुलिस का आभार जताया।

एसपी सिटी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत करें। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के कहने पर रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड नहीं करने और फोन पर किसी अनजान व्यक्ति को बैंकिंग संबंधी जानकारी नहीं देने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर भी लिखित शिकायत की जा सकती है।

बरामदगी करने वाली टीम में साइबर क्राइम सेल के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक नीलम सिंह, आलोक सिंह सहित साइबर क्राइम थाना और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें