मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए जिले के सभी बूथों पर लगा विशेष कैंप

Share

जौनपुर, 24 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना था।

जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन ने मड़ियाहूं और पचोखर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पालीताला मड़ियाहूं के भाग संख्या 35 व 36, स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मड़ियाहूं के भाग संख्या 79 से 86, प्राथमिक विद्यालय फूलपुर पचोखर के भाग संख्या 393 व 394 तथा प्राथमिक विद्यालय मदारपुर पचोखर के भाग संख्या 367, 390 व 391 पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

कैंप में सभी बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 प्राप्त कर रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र युवाओं और छूटे हुए नागरिकों को जागरूक कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें