पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता के लिए पीयू टीम रवाना

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पुरुष वालीबाल टीम अखिल भारतीय पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीय वालीबाल (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभाग हेतु आज अडमास विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई। टीम को विदाई देते समय कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में सच्ची खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने टीम को बेहतर प्रदर्शन एवं विजय की शुभकामनाएं दीं।
कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने कहा, “खेल केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि अनुशासन, संयम, टीम भावना और चरित्र निर्माण का माध्यम है। हमारे खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन करें और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करें।”
पुरुष वालीबाल टीम के टीम मैनेजर डॉ. सत्य प्रकाश सिंह तथा टीम कोच दिलीप कुमार हैं। विश्वविद्यालय की खेल परिषद नियमित रूप से अंतर-विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करती है।
इस अवसर पर खेलकूद प्रभारी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के महामंत्री राधेश्याम सिंह (मुन्ना), खेल सहायक रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें