बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज बना चैंपियन

Share

जौनपुर, 18 अक्टूबर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय महिला-पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सत्र 2026-27 की इस प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम 40 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। टीडी पीजी कॉलेज, जौनपुर ने 30 अंक हासिल कर दूसरा और शिव गोविंद पीजी कॉलेज, मछलीशहर ने 14 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज, सिंगरामऊ, संत गोला पीजी कॉलेज और पीजी कॉलेज गाजीपुर सहित विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोमांचक बनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. शेखर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने प्रदर्शन से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम की जीत पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. शहनवाज खान, डॉ. कमरुद्दीन शेख, कॉलेज कोच मोहम्मद शफीक किरमानी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें