पत्रकार सुनील चतुर्वेदी की मां उर्मिला देवी का आकस्मिक निधन

Share

जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित शाहपुर गांव के निवासी दैनिक जागरण के पत्रकार सुनील चतुर्वेदी की मां तथा उमा बैजन्ती पब्लिक स्कूल की उपाध्यक्ष उर्मिला देवी का 67 वर्ष की उम्र में शुक्रवार की शाम को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की सुबह वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी अन्त्येष्टि की गई। इस अवसर पर उर्मिला देवी के पति प्रभाकर चतुर्वेदी, तीनों सुपुत्र सुनील चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी तथा प्रमोद चतुर्वेदी के अलावा परिवार तथा गांव के काफी लोग उपस्थित रहे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व विधायक बाबा दुबे, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह, जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, भाजपा नेता अखिल मिश्रा, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ सर्वेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिव पूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना त्रिपाठी, पत्रकार डॉ सुभाष चंद्र पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, पत्रकार महेंद्र दुबे, पत्रकार संतोष तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, डॉ. अमरीश दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य छोटेलाल दुबे,अनिल कुमार पांडे मुन्ना, उमेश चंद्र मिश्र समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। उर्मिला देवी अत्यंत धार्मिक और दयालु महिला थी। यही कारण था कि हर लोग उनका बहुत सम्मान करते थे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें