नहोरा इंटर कॉलेज में एमएलसी चुनाव को लेकर जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील

Share

जौनपुर (जलालपुर)। आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जलालपुर क्षेत्र के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, नहोरा में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं से संवाद स्थापित कर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र (371) से भाजपा के प्रबल दावेदार एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में डॉ. प्रमोद मिश्रा और केदारनाथ सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और स्नातकों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए योग्य प्रत्याशियों को समर्थन देना आवश्यक है।

जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और क्षेत्र के मतदाताओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। संदीप सिंह ने दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए जनसमर्थन जुटाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज चौबे के सहयोग और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें