विकास योजनाओं की समीक्षा, समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Share

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में शासन की ओर से संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की क्रमवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने, निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में मांगी जाने वाली सूचनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने, प्रगति में सुधार लाने और शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करने को कहा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी और सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें