
शोध छात्रा कविता चौरसिया ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराया

प्रयागराज। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रवक्ता हिन्दी परीक्षा में प्रथम स्थान के साथ ही ईएमआरएस टीजीटी एवं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित टीजीटी हिन्दी परीक्षा में 123 प्रश्न सही कर चयनित कविता चौरसिया ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। मूल रूप से इब्राहीमपुर, पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ की निवासी कविता चौरसिया वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय,प्रयागराज के हिन्दी विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भूरेलाल के मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रही हैं। उन्होंने पीजी कॉलेज पट्टी, प्रतापगढ़ संबद्ध प्रो.राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय से स्नातक की जिसमें स्वर्ण पदक राज्यपाल के हाथों प्राप्त कर चुकी हैं। कविता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पतिदेव तथा टेलीग्राम के सहपाठियों को दिया है। इस अवसर पर सीमा, हनुमान चौरसिया, बृजेश चौरसिया एवं अच्छे लाल चौरसिया ने बधाई दी।







