खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच है जेपीएल: कुलपति

Share

जौनपुर प्रीमियर लीग में शाहगंज स्ट्राइकर्स और मड़ियाहूं चैलेंजर्स की शानदार जीत

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में शाहगंज स्ट्राइकर्स ने जौनपुर पैंथर्स को पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में मड़ियाहूं चैलेंजर्स ने जफराबाद चैलेंजर्स को हराकर जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहगंज स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर पैंथर्स की टीम शाहगंज के गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन के सामने 68 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार शाहगंज स्ट्राइकर्स ने मुकाबला अपने नाम किया।
इस मैच में फरहान हक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 17 गेंदों पर 23 रन बनाकर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने फरहान हक को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जाफराबाद चैलेंजर्स की टीम निर्धारित 10 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। मड़ियाहूं चैलेंजर्स के गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मड़ियाहूं चैलेंजर्स की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाकर 7.3 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।
दूसरे मैच में शिवम यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने शिवम यादव को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने कहा कि जौनपुर प्रीमियर लीग युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने, उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने तथा जनपद में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने का सशक्त मंच है। खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी सहयोग जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध एवं नवाचार के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें