हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में लायंस क्लब ने किया भोजन वितरण

Share

जौनपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के हंगर प्रोजेक्ट के तहत लायंस क्लब जौनपुर गोमती की ओर से बक्सा स्थित हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में बच्चों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों की मासूम मुस्कान और उनके अपनत्व ने क्लब के सदस्यों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां बांटना और समाज में सेवा, संवेदना तथा मानवता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें भोजन वितरित किया। सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही सामाजिक सेवा का वास्तविक उद्देश्य है।

क्लब अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सचिव नवीन मिश्रा ने कहा कि बच्चों के साथ बिताए गए पल भावुक और प्रेरणादायी रहे। छोटे-छोटे प्रयासों से किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सेवा की सार्थकता है।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ऋषिदेव, वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार पाण्डेय और शिवकुमार साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने समाज के जरूरतमंदों और वंचित वर्गों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें