
केराकत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

जौनपुर। केराकत थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मल्लूपुर नहर पुलिया के पास से पकड़ा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार पुत्र रामखेलावन गौतम आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी गांव का निवासी है। वह केराकत थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 410/26 में नामजद और वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 76 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 9/10 के तहत मामला दर्ज है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएंवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल तीरथ कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।







