ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 से प्रारंभ होगी

Share

जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अवगत कराया गया की माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जनपद जौनपुर में ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (First Level Checking—FLC) की कार्यवाही दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 से प्रारंभ होकर कार्यवाही की समाप्ति तक प्रतिदिन निरंतर संचालित की जाएगी। इस दौरान रविवार एवं अन्य राजकीय अवकाशों के दिनों में भी कार्यवाही जारी रहेगी। अर्थात् FLC की कार्यवाही अवकाशरहित रूप से संपन्न की जाएगी।FLC की कार्यवाही प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय, जौनपुर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस भवन में संपन्न की जाएगी। उक्त कार्यवाही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के 12 इंजीनियरों द्वारा संपन्न की जाएगी, जो FLC की निर्धारित अवधि के दौरान जनपद जौनपुर में ही निवास करेंगे।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 5,917 बैलेट यूनिट (BU), 5,917 कंट्रोल यूनिट (CU) एवं 5,917 वीवीपैट (VVPAT) की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जाएगी।
FLC की कार्यवाही के दौरान निर्धारित सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। FLC स्थल पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल दो अधिकृत BEL इंजीनियरों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त, FLC स्थल पर किसी भी प्रकार की अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जैसे ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
FLC प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली वीवीपैट स्लिपों का प्रतिदिन श्रेडर मशीन के माध्यम से नियमानुसार विनष्टीकरण किया जाएगा।
समस्त FLC कार्यवाही माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
एफ.एल.सी. के दौरान सभी राजनैतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारी ही एफ. एल. सी. प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे ।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ,जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें