
गोवध के लिए गोवंश ले जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, दो गाय और बोलेरो बरामद

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवध के लिए गोवंश ले जाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो गाय, एक बोलेरो वाहन, तीन मोबाइल फोन, रस्सी के दो टुकड़े और 810 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, शनिवार 10 अक्टूबर को क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पट्टी नरेंद्रपुर की ओर से एक बोलेरो में गोवंश को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने शेरपुर पथरा ईंट-भट्ठा मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया। भागने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएंगिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के मैदासपट्टी निवासी सोहनलाल यादव और साहबलाल यादव तथा आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के गन्डी गांव निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है। वाहन संख्या यूपी 63 एल 6400 से दोनों गाय बरामद की गईं।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सोहनलाल और साहबलाल के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।







