पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश विश्वकर्मा हाउस अरेस्ट, जंतर-मंतर जाने से पहले पुलिस ने रोका

Share

तेजीबाजार। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं देवदूत विश्वकर्मा सेना भारत के संस्थापक अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा को शुक्रवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाने वाले थे।

क्षेत्र के दिलशादपुर गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा के अनुसार, वह शनिवार को दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया, जिससे उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रभावित हो गया।

राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के उद्देश्य से जंतर-मंतर जाने वाले थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध करने और अपनी असहमति व्यक्त करने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और जनता की आवाज से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष जारी रहेगा। देवदूत विश्वकर्मा सेना भारत की ओर से इस घटनाक्रम पर निष्पक्ष स्पष्टीकरण देने और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें