साइबर अपराधी ने एसटीएफ का डर दिखाकर राजगीर से ठगे 11,500 रुपये

Share

मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गनापुर गांव निवासी राजगीर राकेश कुमार सरोज से साइबर अपराधी ने एसटीएफ और पुलिस का डर दिखाकर 11,500 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की है।
राकेश कुमार सरोज ने बताया कि गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम से जुड़ा बताते हुए कहा कि वह मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो देखता है और उसके नाम से शिकायत दर्ज हुई है। आरोपी ने धमकी दी कि एसटीएफ से उसे उठवा लिया जाएगा। साथ ही मामला रफा-दफा करने के लिए तत्काल बताए गए बैंक खातों में रुपये भेजने को कहा।
आरोपी ने यह भी धमकाया कि रुपये नहीं भेजे तो उसे और उसके परिवार के सदस्यों को थाने में बंद करा दिया जाएगा। धमकी से घबराए राकेश ने परिचितों से उधार लेकर आरोपी द्वारा बताए गए खातों में 11,500 रुपये भेज दिए। रुपये भेजने के बाद भी आरोपी लगातार फोन कर उसे परेशान करता रहा।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साइबर ठगी का है। शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें