स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Share

जौनपुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में कम प्रगति वाले विकासखंडों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक विकासखंड में प्रतिदिन 10 स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उनका लोकोस पोर्टल पर एमआईएस कराने को कहा गया। साथ ही प्रतिदिन सुबह प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने सभी 21 विकासखंडों के सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) को निर्देश दिया कि चालू माह के अंतिम दिन तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम से कम 25 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉक मिशन प्रबंधक और सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) की होगी। बैठक में उपायुक्त एनआरएलएम सहित सभी विकासखंडों के संबंधित अधिकारी और ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें