कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर सपा ने सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया, तीन ने ली सदस्यता

Share

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को सदर चुंगी स्थित जिला कार्यालय में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया।

मुख्य वक्ता एवं प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य, पूर्व पीसीएस अधिकारी दीपचंद राम ने कहा कि कांशीराम ने वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और समान अवसर दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

श्यामबहादुर पाल समेत अन्य वक्ताओं ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने वर्ष 2027 में सामाजिक परिवर्तन के साथ सत्ता परिवर्तन का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव टाइगर, जिला सचिव श्रवण जायसवाल, हवलदार चौधरी, दीपक विश्वकर्मा, हरिश्चंद प्रभाकर, विजय बहादुर गौतम, जगन्नाथ यादव, अमित जैसवार और ऊषा जायसवाल ने विचार रखे। साहबलाल गौतम ने गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

तीन लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

कार्यक्रम के अंत में जिला महासचिव आरिफ हबीब के प्रयास से वीरेंद्र चौहान, सेवानिवृत्त सैनिक सुशील प्रजापति और गायिका वंदना ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तीनों को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आनंद गुप्ता, अजय रंजन, आतिश सोनकर, पूनम यादव, अजय मौर्य, अमजद अंसारी, रामाशंकर चौहान और सतीश विश्वकर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें