सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में नेहरू बालोद्यान स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया गौरव

Share

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह ने खिलाड़ियों को दी बधाई

टीम कोच रौनक निषाद ने कहा – उम्मीद पर खरे उतरे खिलाड़ी

जौनपुर। नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जौनपुर के छात्रों ने सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में विद्यालय के युवा खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छात्रों की भागीदारी को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया गया।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के होनहार विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल में भी विद्यालय के शिक्षक के नेतृत्व में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। जब विद्यालय का विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में नाम रौशन करता है तो वह केवल अपना नाम रौशन नहीं करता बल्कि विद्यालय, अपने क्षेत्र और जनपद का भी नाम रौशन करता है। सभी खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाती है और यही वजह है कि वह बिना दबाव के बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
टीम कोच रौनक निषाद ने कहा कि विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और वह उम्मीद पर खरे उतरे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें