
रामपुर में स्कूटी-बाइक की टक्कर, बाल-बाल बचा दो साल का बच्चा

गोपालापुर मोड़ तिराहे पर टर्न लेते समय हुआ हादसा, सभी सवार सुरक्षित
जौनपुर। रामपुर क्षेत्र के गोपालापुर मोड़ तिराहे पर बुधवार को टर्न लेते समय स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार करीब दो साल का बच्चा सड़क पर गिर गया। हालांकि गनीमत रही कि बच्चे समेत सभी सवार सुरक्षित रहे और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक और स्कूटी सवार अपने-अपने रास्ते से जा रहे थे। गोपालापुर मोड़ तिराहे पर दोनों वाहन टर्न ले रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक पर बैठा बच्चा सड़क पर गिर पड़ा।
50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देशबच्चे को सड़क पर गिरा देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उठाया। लोगों ने बच्चे और अन्य सवारों की स्थिति की जानकारी ली। सभी को सुरक्षित देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
हादसे के बाद कुछ देर तक तिराहे पर लोगों की भीड़ जमा रही। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोपालापुर मोड़ तिराहा काफी व्यस्त रहता है। यहां वाहन चालकों को टर्न लेते समय गति नियंत्रित रखने और सामने से आ रहे वाहनों पर ध्यान देने की जरूरत है। लोगों ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।






