केराकत पहुंची वडनगर से वाराणसी तक युवा बाइक यात्रा

Share

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक आयोजित ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ युवा बाइक यात्रा के केराकत विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में शामिल युवाओं का बरडीहा मोड़ स्थित रघुवंशी होटल पर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल युवाओं के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था भी की गई।

इस दौरान आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया। वडनगर से शुरू होकर वाराणसी तक पहुंचने वाली इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और समर्पण के भाव से जोड़ना बताया गया।

यात्रा के केराकत पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ यात्रियों का स्वागत किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें