
राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे पीयू के प्रतिभागी

लखनऊ में आयोजित होगी राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता
जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2026 को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर के छात्र अभिनव कीर्ति पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, केराकत (जौनपुर) की छात्रा राधा गिरी ने द्वितीय स्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, मुड़ीतागंज (जौनपुर) के छात्र मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी 7 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के केंद्रीय पुस्तकालय स्थित सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में डॉ. शशिकांत यादव एवं डॉ. उदयभान यादव भी उपस्थित रहेंगे।
कुलपति ने छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया । इस अवसर पर प्रो प्रमोद कुमार यादव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव, वित्त अधिकारी विश्वविद्यालय ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया ।








