
आयुषी राजपूत ने शॉट पुट में जीता राज्य स्तरीय पदक

चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी पवन कुमार सिंह की पुत्री प्रतिभावान खिलाड़ी आयुषी राजपूत ने शॉट पुट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। जनपद बलिया में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में आयुषी ने 12.48 मीटर दूरी तक गोला फेक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा में आयुषी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। आयुषी की सफलता पर डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ALSO READ
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं







