
करंजाकला में पेड़ गिरने से युवक की मौत, नवीन सिंह ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

जौनपुर। करंजाकला गांव में शनिवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से पिंटू सोनकर के बड़े भाई की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी होने पर आदरणीय नवीन सिंह पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
नवीन सिंह ने मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता और दैवीय आपदा राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सोनकर परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएंपरिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।












