
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 24 सितंबर को

जौनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जनसेवा के उद्देश्य से परिश्रम संस्था की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर 24 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे तेजीबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित है।
शिविर का उद्घाटन जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह करेंगे। शिविर में क्षेत्र के लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी। नेत्र परीक्षण के बाद जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।
संस्था के सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक नेत्र जांच और चश्मे की सुविधा पहुंचाना है,
कार्यक्रम में श्यामराज सिंह, पूर्व सदस्य जिला पंचायत तथा एडवोकेट अखिलेश चौबे, सचिव-परिश्रम संस्था सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। संस्था के सचिव ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।








