
आरके सिन्हा बाबूजी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, 11 नवंबर को निकलेगी चित्रगुप्त शोभायात्रा

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में भाजपा के संस्थापक सदस्य, संगत-पंगत संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा 7235 भारत के संरक्षक पूर्व सांसद आरके सिन्हा बाबूजी का जन्मदिन मंगलवार देर रात भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान शिव एवं भगवान चित्रगुप्त मंदिर में आरती-पूजन, दर्शन, भजन-कीर्तन के बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ एडवोकेट ने कहा कि आरके सिन्हा बाबूजी सदैव समाजसेवा के लिए समर्पित रहे हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आगामी 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकालने का संकल्प लिया।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएंश्री चित्रगुप्त धर्मशाला के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ महासभा जौनपुर के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट एवं प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर मंदिर एवं धर्मशाला में भव्य सजावट की जाएगी।
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के आराध्य देव हैं। कायस्थ समाज 11 नवंबर को पूजनोत्सव एवं शोभायात्रा धूमधाम से मनाएगा।
वक्ताओं ने बताया कि जिले के सभी कायस्थ संगठन शोभायात्रा में एकजुट होकर शामिल होंगे। जो संगठन अभी इससे नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. संजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव सोनू, उमेश श्रीवास्तव फूफा सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।
संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव एवं शोभायात्रा के प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’ ने बताया कि जल्द ही पूजन महासमिति के संयोजक सरस चंद श्रीवास्तव, अध्यक्ष मनोज अग्रहरी एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर नवरात्र में 51 सदस्यीय पूजन महासमिति की घोषणा की जाएगी। इसमें सर्व समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा।
कार्यक्रम में अश्विनी अस्थाना, मनीष श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अनीस श्रीवास्तव, शिवशंकर श्रीवास्तव, शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, रमाकांत श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव ‘जिक्की’, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव ‘बंटू’, रजत श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, केडी मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, अनुपम श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, रमेश अग्रहरी, देवेंद्र श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव ‘कवि अकेला’, अखिलेश श्रीवास्तव ‘बबलू’, जितेंद्र श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक अजय वर्मा ‘अज्जू’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।








