‘न्याय समागम 2.0’ में पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Share

दिव्यांगों को ट्राई साइकिल तो किसान को मिली ट्रैक्टर की चाबी

जौनपुर। जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर ‘न्याय समागम 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया। जनपद न्यायाधीश ने उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि, महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। आईसीडीएस विभाग के स्टॉल पर उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।

शिविर में दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत श्रमिकों को चेक प्रदान किए गए। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से भी लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया गया। विद्युत और शिक्षा विभाग की ओर से भी पात्र लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। उद्यान विभाग ने लाभार्थियों को बीज और फलदार पौधे वितरित किए। कृषि विभाग की सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत लाभार्थी अजय कुमार को जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों और पात्र लाभार्थियों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में टीडीबीएस इंटर कॉलेज, कादीपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय अम्बष्ट, दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें