150 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस का मुकदमा

Share

जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बहादुर पुत्र स्व. धर्मराज उर्फ धर्मु निवासी ताखा पश्चिम, थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 382/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा संख्या 202/2024 दर्ज हुआ था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद कुमार और कांस्टेबल सूर्य कुमार यादव शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें