
जौनपुर में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ सघन अभियान, आठ लोगों की हुई जांच

- जौनपुर।
- जिले में डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है।
- जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में अर्बन जौनपुर के देवनगर रूहट्टा और ब्लॉक सुईथाकला के ग्राम असिथा में मंगलवार को डेंगू-मलेरिया रोधी अभियान चलाया गया।
- देवनगर रूहट्टा में फाइलेरिया निरीक्षक दीपक कुमार सिंह और अभिषेक सोनकर के नेतृत्व में सुपरवाइजर राकेश सिंह व फील्ड वर्करों ने फीवर सर्वे, मच्छरों के प्रजनन स्रोतों का सर्वे, जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा…
जौनपुर। जिले में डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में अर्बन जौनपुर के देवनगर रूहट्टा और ब्लॉक सुईथाकला के ग्राम असिथा में मंगलवार को डेंगू-मलेरिया रोधी अभियान चलाया गया।
देवनगर रूहट्टा में फाइलेरिया निरीक्षक दीपक कुमार सिंह और अभिषेक सोनकर के नेतृत्व में सुपरवाइजर राकेश सिंह व फील्ड वर्करों ने फीवर सर्वे, मच्छरों के प्रजनन स्रोतों का सर्वे, जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव, पोस्टर चस्पा करने, पर्चे बांटने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। वहीं, असिथा में मलेरिया निरीक्षक सतीश कुमार, बीसीपीएम सुरेश कुमार, प्रयोगशाला तकनीशियन राकेश कुमार और आशा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया। इस दौरान आठ लोगों की मलेरिया और डेंगू की जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्तमान समय डेंगू, चिकुनगुनिया और मलेरिया के संक्रमण का है। जनपद में एलाइजा जांच से पुष्ट डेंगू के नौ, चिकुनगुनिया का एक और मलेरिया के 18 मरीज रिपोर्ट हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, जलभराव न होने देने और मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की है। बुखार होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार कराने की सलाह दी गई है।







