• Sun. Sep 13th, 2026

    चार पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद लेखपाल संघ ने खत्म किया विरोध

    चार पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद लेखपाल संघ ने खत्म किया विरोध
    Share

    जौनपुर। लेखपाल हिमांशु यादव के साथ पुलिसकर्मियों और क्राइम ब्रांच टीम के दुर्व्यवहार के मामले में चार पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। संघ के जिला पदाधिकारियों ने 11 सितंबर को जिलाधिकारी को विरोध पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।

    संघ के अनुसार, 12 सितंबर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जिला कार्यकारिणी को बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव, आशुतोष सिंह, धर्मेंद्र यादव और कांस्टेबल विनीत यादव को निलंबित कर दिया गया है।

    कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद संघ ने संतोष जताते हुए पूर्व निर्धारित विरोध कार्यक्रम समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह और जिला मंत्री धनश्याम पटेल ने प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से जिले के लेखपाल खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    शाहगंज तहसील लेखपाल संघ ने भी जिला संगठन के निर्देश पर विरोध कार्यक्रम समाप्त होने की सूचना एसडीएम और तहसीलदार को दी। संघ ने उम्मीद जताई कि भविष्य में कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों पर इसी तरह त्वरित कार्रवाई होगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *