• Sun. Sep 13th, 2026

    प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर की बैठक संपन्न

    प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर की बैठक संपन्न
    Share

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर की बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
    जौनपुर । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद जौनपुर की बैठक जिला अध्यक्ष अरविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में मियांपुर स्थित मंगलम लॉन में संपन्न हुई । बैठक में बेसिक शिक्षा,शिक्षकों एवं विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर समाधान की मांग उठाई गई।
    बैठक में विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों ने विभिन्न समस्याओं पर प्रस्ताव रखा जिनमें प्रमुख रूप से ब्लॉक स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर एवं ड्रॉप बॉक्स से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को रखा एवं ब्लॉक कम्यूटर सहायकों द्वारा की जा रही लापरवाही पर बैठक का ध्यान आकृष्ट कराया। जिला प्रशासन द्वारा मोबाइल के प्रयोग पर रोक लगाने के निर्देशों के बीच विभागीय ऑनलाइन कार्य करने में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रत्येक ब्लॉक में विद्यालयों से एक ही सूचना बार-बार मांगे जाने एवं उसकी कोई पावती या रिसीविंग न दिये जाने पर आपत्ति उठायी गई । ब्लॉकस्तर पर कंप्यूटर सहायकों की उपस्थिति के बावजूद समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा एमडीएम, परीक्षा, अनुदेशक, शिक्षामित्र व रसोइयों की उपस्थिति सम्बन्धी सूचनाओं के लिए शिक्षकों को बार बार बीआरसी पर बुलाने पर आपत्ति जताते हुए केवल सॉफ्ट कॉपी में सूचनाएं स्वीकार करने की मांग शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई । बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापकों को वेतन: अपर मुख्य सचिव, शासन के 16 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन तत्काल निर्गत करने एवं सभी विकास खंडों में स्थित जर्जर विद्यालय भवनों के निस्तारण/ध्वस्तीकरण हेतु स्पष्ट लिखित दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई । समस्त ब्लॉकों में अपार आईडी निर्माण प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जाए।
    महराजगंज ब्लॉक में स्थित अमान्य रूप से संचालित न्यू आर.आर. पब्लिक स्कूल (सरसवां, महराजगंज) एवं श्री स्वामी विद्या मंदिर (जंगीपुर, करंजाकला) को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।
    विद्यालयों में साफ-सफाई की कमी का हवाला देकर शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध न किया जाए।
    विद्यालय परिसरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को तत्काल हटवाया जाए।
    बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा गया कि जब तक सभी शिक्षक टीईटी उत्तीर्ण नहीं हो जाते, यह ज्वलंत मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के संघर्ष का मुख्य आधार बना रहेगा।
    बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि जनपदस्तरीय शिक्षक समस्याओं का निस्तारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर से मिलकर कराया जाएगा ।
    बैठक में लाल साहब यादव वीरेंद्र प्रताप सिंह सुनील कुमार यादव उषा सिंह, प्रियंका सिंह, अजय कुमार राकेश कुमार यादव मनोज कुमार यादव पवन कुमार सिंह संतोष कुमार सिंह विष्णु तिवारी अनिल दीप चौधरी दीपक सिंह, रमेश कुमार मौर्य, राधेश्याम यादव, राजेश कुमार यादव, जगबहादुर यादव सहित भारी संख्या में शिक्षक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *