• Sun. Sep 13th, 2026

    मड़ियाहूं बार एसोसिएशन चुनाव में केके सिंह अध्यक्ष, देवेंद्र त्रिपाठी महामंत्री

    मड़ियाहूं बार एसोसिएशन चुनाव में केके सिंह अध्यक्ष, देवेंद्र त्रिपाठी महामंत्री
    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को बार सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कृष्ण कुमार सिंह उर्फ केके सिंह अध्यक्ष और देवेंद्र कुमार त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर बधाई दी।

    बार एसोसिएशन के 259 सदस्यों में 251 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्वाचन अधिकारी राम लखन पटेल की देखरेख में मतदान हुआ। शाम चार बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर केके सिंह को 95 वोट मिले। उन्होंने सूर्यमणि यादव को 46 वोटों से हराया। सूर्यमणि को 49, हुबलाल सिंह पटेल को 40, कंसराज यादव को 36 और प्रदीप कुमार सिंह को 37 वोट मिले।

    महामंत्री पद पर देवेंद्र त्रिपाठी को 93 वोट मिले। उन्होंने विजय कुमार यादव को 34 वोटों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमाकांत पांडे निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर छोटेलाल, बृजराज, चंद्र प्रकाश यादव, बबलू यादव, संजय कुमार यादव, अभयराज, अजय कुमार पाल और अभिषेक कुमार गुप्ता विजयी रहे। मतगणना रात करीब नौ बजे तक चली। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *