परिजनों से मिलने 14 सितंबर को तिवारीपुर जाएंगे पूर्व सांसद
जौनपुर। रामदयालगंज क्षेत्र में तिवारीपुर निवासी युवक विशाल यादव की हुई हत्या पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि युवक की बर्बरतापूर्ण हत्या की खबर सुनकर वह आहत हैं।
पूर्व सांसद ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि जनपद से बाहर होने के कारण वह अभी तक पीड़ित परिवार के घर नहीं जा सके हैं। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर, सोमवार को शहर आते ही वह स्वर्गीय विशाल यादव के परिजनों से मिलने उनके घर जाएंगे।
धनंजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है।

