• Tue. Sep 8th, 2026
    Share

    बरसठी | बीडीओ वर्षा बंग ने मंगलवार को पौहा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 133 गोवंश संरक्षित मिले। उन्होंने चारा-भूसा, पेयजल, साफ-सफाई और गोवंशों के स्वास्थ्य की स्थिति देखी। निरीक्षण में हरा चारा, चूनी-चोकर और भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। गौशाला में करीब 450 क्विंटल भूसा भंडारित पाया गया। साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक मिली। बीडीओ ने गोवंशों को नियमित रूप से चारा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ साफ-सफाई और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *