• Fri. Aug 28th, 2026

    रक्षाबंधन पर यात्रियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, GRP कानपुर सेंट्रल ने बरामद किए 611 गुम मोबाइल

    Share

    कानपुर रक्षाबंधन पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 611 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

    पुलिस के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक रेलवे के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एम. कोलान्ची के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा की निगरानी में गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर शेषमणि उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई की।

    जीआरपी टीम ने विभिन्न कंपनियों के कुल 611 गुमशुदा मोबाइल फोन जीआरपी सर्विलांस सेल की मदद से बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 2,50,00,000 रुपये से अधिकहै।

    27 अगस्त 2026 को आयोजित मोबाइल वितरण समारोह में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत कुमार वर्मा ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर यात्रियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

    मोबाइल वापस मिलने के बाद यात्रियों ने जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है। यात्रियों ने पुलिस के प्रति विश्वास भी जताया।

    इस सराहनीय कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह समेत टीम को 10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *