• Thu. Aug 27th, 2026

    हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। पवारा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सरायबीका मोड़ से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

    पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित, वारंटी और शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पवारा विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ अभियान में लगे थे।

    इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पवारा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 29/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सचिन गौड़ सरायबीका मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सचिन गौड़ पुत्र रामधनी गौड़ निवासी ग्राम गंगापुर (कुंवरपुर), थाना पवारा को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना पवारा में धारा 115(2), 352, 351(2), 117(2), 103(1) व 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, रिजर्व कांस्टेबल चन्द्रदीप, रिजर्व कांस्टेबल तुषार सिंह तथा स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक यजुवेन्द्र सिंह शामिल रहे। स्वाट टीम से हेड कांस्टेबल अमित कुमार राय, कांस्टेबल अजय कुमार, आनन्द कुमार सिंह, अमित यादव, धर्मेन्द्र सिंह और अंकित सिंह भी कार्रवाई में शामिल रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *