• Sun. Aug 30th, 2026

    पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा निकालेगा तिरंगा यात्रा

    Share

    जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली और टेट जैसे गंभीर मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर अटेवा की ओर से 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर तिराहे से शाम 3:30 बजे शुरू होगी।

    अटेवा के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने बताया कि देश के युवाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने हमेशा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया है। अब शिक्षक-कर्मचारियों के साथ हुई पुरानी पेंशन की हकमारी को वापस दिलाने और बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन देने की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

    उन्होंने कहा कि देश का सम्मान तभी बढ़ेगा, जब प्रत्येक नागरिक सुखमय जीवन जी सके, युवाओं को रोजगार मिले और देश विकास के पथ पर आगे बढ़े। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देश पर प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

    जौनपुर में कार्यक्रम जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव और जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पुष्पक के नेतृत्व में होगा। यात्रा के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के साथ टेट से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग उठाई जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *