जौनपुर। शिकारपुर चौकी पुलिस ने हत्या के मुकदमे में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा कराने के साथ मुनादी कराई।
शिकारपुर चौकी प्रभारी तारकेश्वर राय के अनुसार, रामपुर डेरवा निवासी सुजीत कश्यप पुत्र सियाराम के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 1960/20 में धारा 302 और 201 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शनिवार को आरोपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समयावधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा है। निर्धारित अवधि में उपस्थित न होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
चौकी प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मामले में आरोपी की तलाश भी जारी है।


