री-नीट में मान्या सिंह ने हासिल किए 600 अंक, जनपद का बढ़ाया मान

Share

जौनपुर। जनपद के मोहल्ला अचलादेवी घाट निवासी मान्या सिंह ने री-नीट परीक्षा में 600 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

मान्या सिंह की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया जा रहा है। सीमित समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने यह साबित किया कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

मान्या के पिता अनुपम सिंह मार्टिनगंज-निकासीपुर के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी हैं। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। लोगों का कहना है कि समाजसेवा और शिक्षा के प्रति उनकी सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि उनकी बेटी ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल कर परिवार और जनपद दोनों का गौरव बढ़ाया है।

मान्या सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Trim trim ad
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें