• Sat. Aug 29th, 2026

    उतरीजपुर गांव में तीन दिन से बिजली गुल, सौ से ज्यादा घर प्रभावित

    Share

    सिकरारा पावर हाउस से होती है आपूर्ति, ट्रांसफार्मर जला

    बक्शा।थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। सिकरारा पावर हाउस फतेहगंज फीडर सेकेंड डिवीजन से इस गांव में बिजली सप्लाई होती है। एक जला हुआ 25 केवी ट्रांसफार्मर जलने से लगभग सौ से ज्यादा घरों में अंधेरा है।
    ग्रामीणों के अनुसार बीते मंगलवार को तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर जल गया था। तब से आज तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई जिससे ग्रामीणों में रोष है।
    बिजली ठप होने से सौ से ज्यादा घरों के लोग उमस भरी गर्मी, पेयजल और दैनिक जरूरतों की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बिजली न आने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है।
    गांव निवासी राज कुमार,संदीप सिंह , रंजीत ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग को लिखित और मौखिक रूप से कई बार सूचना दिया गया लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया वहीं ट्रांसफार्मर जलने से बिजली सप्लाई बंद होने के सम्बन्ध में पंकज विश्वकर्मा पत्रकार ने भी बिजली विभाग मे शिकायत दर्ज कराने के बाद अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *