स्कूल चलो अभियान: बीईओ व बीडीओ ने दिखाई रैली को हरी झंडी

Share

बरसठी | स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैलियां निकाली गईं। ब्लॉक मुख्यालय से निकली रैली को खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद और खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ब्लॉक परिसर से हंसिया गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय तक पहुंची। इसमें कंपोजिट विद्यालय सरसरा के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर लोगों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। बच्चों ने “हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा का दीप जलाए” और “शिक्षा है जीवन का आधार, हर बच्चे का हो नामांकन इस बार” जैसे नारे लगाकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर बीईओ गौतम प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना अभियान का उद्देश्य है। सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा के साथ पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन समेत विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बीडीओ जगदीश प्रसाद ने अभिभावकों से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की। उधर, कंपोजिट विद्यालय आलमगंज में प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमशंकर तिवारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गांव की विभिन्न गलियों से होकर पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। सहायक अध्यापक जगदीश प्रसाद गौतम ने अभिभावकों से बच्चों का समय से विद्यालय में नामांकन कराने का आग्रह किया। रैली में सहायक अध्यापक समरजीत, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, दीपक पटेल, धर्म सिंह यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें