• Sat. Aug 29th, 2026

    मिशन शक्ति को लेकर पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक, महिला सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

    Share

    जौनपुर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों एवं महिला बीट कांस्टेबलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने की।

    बैठक में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय बनाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

    अधिकारियों ने सभी मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों और महिला बीट कांस्टेबलों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें और महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित करें। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन, सुरक्षा संबंधी सेवाओं की जानकारी देने और प्राप्त शिकायतों पर तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *