पीयूकैट-2026 की संशोधित समय-सारिणी जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ी

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पीयूकैट-2026 (PUCAT) परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को राहत देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जून कर दी है। वहीं, प्रवेश परीक्षा अब 29 और 30 जून को आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कुलसचिव केशलाल ने बताया कि अब तक ढाई हजार से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदन की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। संशोधित समय-सारिणी के तहत 29 और 30 जून को प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद 30 जून की शाम को उत्तर कुंजी (आंसर-की) जारी कर दी जाएगी, ताकि अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। इसके बाद निर्धारित अवधि में आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, पीयूकैट-2026 का परिणाम 5 जुलाई को घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी। खास बात यह है कि अंतिम सेमेस्टर अथवा अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थी भी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, उनमें प्रवेश की प्रक्रिया भी 9 जुलाई से संबंधित विभागों में काउंसिलिंग के माध्यम से पूरी कराई जाएगी। ऐसे में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Trimurti multi speciality hospital Ad
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें