ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जौनपुर के मेडिकल स्टोर बंद

Share

जौनपुर। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जिले भर के केमिस्ट और ड्रगिस्ट एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में शहर सहित पूरे जनपद के मेडिकल स्टोर बंद रहे। इस दौरान दवा व्यापारियों ने जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। संगठन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी की जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी छूट देकर ऑनलाइन कंपनियां छोटे और लाइसेंसधारी केमिस्टों के व्यापार को प्रभावित कर रही हैं। केमिस्टों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से मरीजों की सेहत पर भी खतरा बढ़ रहा है और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की आशंका बढ़ सकती है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Ashirwad IVF Centre Jaunpur
Ashirwad IVF Centre Jaunpur
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें